RSS कार्यालय हमले की जांच तेज, NIA टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

RSS office petrol bomb attack

निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय पहुंची तीन सदस्यीय टीम, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों की हो रही जांच

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले में जांच तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का दौरा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। एनआईए अधिकारियों ने RSS कार्यालय पहुंचकर वहां के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की तथा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध साक्ष्यों का भी अध्ययन किया।

दो युवकों ने दिया था घटना को अंजाम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया था। दोनों आरोपी देर रात मुंह पर गमछा बांधकर RSS कार्यालय पहुंचे थे और परिसर में पेट्रोल बम फेंका था। जानकारी के अनुसार, फेंके गए दो बमों में से एक में विस्फोट हुआ, जबकि दूसरा बम नहीं फटा। हालांकि घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई।

CCTV फुटेज खंगाल रही जांच एजेंसियां
पुलिस और जांच एजेंसियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण कर रही हैं। हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है। एनआईए की टीम ने भी घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की है।

Adiwasi Mahotsav

पहले से जांच कर रही है रांची पुलिस
घटना के बाद से रांची पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही महत्वपूर्ण खुलासा हो सकता है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी सतर्कता
RSS कार्यालय जैसे संवेदनशील स्थल को निशाना बनाए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि घटना के पीछे किसी संगठित साजिश या बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *