पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी में पिंडदान के लिए बिहार पर्यटन ने जारी किए 5 खास पैकेज, जानें कीमत और सुविधाएं

Pitru Paksha Mela 2026

25 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, श्रद्धालुओं को यात्रा, पूजा, भोजन और ठहरने की सुविधा

गयाजी नहीं पहुंच पाने वालों के लिए ई-पिंडदान भी उपलब्ध

गया: पितृपक्ष के दौरान गयाजी में पिंडदान और तर्पण के लिए देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिहार सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। पितृपक्ष मेला 2026 का आयोजन 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बिहार पर्यटन की ओर से पिंडदान के पांच अलग-अलग पैकेज जारी किए गए हैं। इन पैकेज में श्रद्धालुओं की जरूरत के अनुसार परिवहन, पिंडदान, पूजा सामग्री, पंडा-पुजारी की सेवा, भोजन और ठहरने की सुविधा शामिल की गई है। श्रद्धालु अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से एक दिन या एक रात-दो दिन का पैकेज चुन सकते हैं। वहीं, जो लोग किसी कारणवश गयाजी नहीं पहुंच सकते, उनके लिए ऑनलाइन ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

ऑनलाइन कर सकते हैं पैकेज की बुकिंग
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से इन पिंडदान पैकेजों की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। पर्यटन विभाग के अनुसार, पैकेज में परिवहन, आवास, भोजन, पूजा सामग्री और पंडा-पुजारी की सेवाएं शामिल हैं। बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए 8544418408 और 8294307690 पर संपर्क किया जा सकता है।

पैकेज-A: पटना से पुनपुन और गयाजी,कीमत: ₹14,550 से ₹30,650 तक
यह एक दिन का पिंडदान पैकेज है। इसमें पटना से श्रद्धालुओं के लिए पिकअप और ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध होगी। पटना शहर के 10 किलोमीटर के दायरे के अलावा पटना रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से भी परिवहन की सुविधा दी जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए सेडान या हैचबैक कार उपलब्ध होगी। सबसे पहले पुनपुन घाट पर पिंडदान कराया जाएगा। इसके बाद गयाजी में फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान की व्यवस्था होगी। पैकेज में बजट एसी से लेकर थ्री स्टार होटल तक ठहरने के विकल्प हैं। शाकाहारी दोपहर का भोजन भी मिलेगा।कीमत होटल की श्रेणी और यात्रियों की संख्या के अनुसार अलग-अलग होगी।

Adiwasi Mahotsav

पैकेज-B: पिंडदान के साथ राजगीर-नालंदा घूमने का मौका, कीमत: ₹18,850 से ₹40,700 तक
यह एक रात और दो दिन का पैकेज है। इसमें पटना से पिकअप और ड्रॉप के साथ पुनपुन घाट और गयाजी में पिंडदान से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। श्रद्धालुओं को आवास के साथ शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन मिलेगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान राजगीर के विश्व शांति स्तूप और नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण कराया जाएगा। यानी धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धालु बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर भी कर सकेंगे। हालांकि, स्मारकों और पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट पैकेज में शामिल नहीं हैं।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

पैकेज-C: गयाजी में एक दिन में पूरा पिंडदान, कीमत: ₹11,250 से ₹25,250 तक
गयाजी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक दिवसीय पैकेज तैयार किया गया है। गयाजी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित पूजा स्थल से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा मिलेगी। सेडान या हैचबैक कार से परिवहन की व्यवस्था होगी। पैकेज में फल्गु नदी पर तर्पण, विष्णुपद मंदिर में पिंडदान और अक्षयवट पर पिंडदान शामिल है। इसके साथ पंडाजी की सेवा, पिंडदान शुल्क, पूजा सामग्री, आवास और शाकाहारी दोपहर का भोजन भी पैकेज में शामिल रहेगा।

resizone elanza

Telegram channel

पैकेज-D: सुबह, शाम या देर रात पिंडदान की सुविधा, कीमत: ₹16,000 से ₹39,500 तक
जो श्रद्धालु सुबह, शाम या देर रात पिंडदान करना चाहते हैं, उनके लिए यह पैकेज तैयार किया गया है।इसमें गयाजी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या पूजा स्थल से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा होगी। सेडान या हैचबैक कार से परिवहन, आवास और शाकाहारी दोपहर व रात के भोजन की व्यवस्था रहेगी। फल्गु नदी पर तर्पण के साथ विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट पर पिंडदान भी कराया जाएगा।

पैकेज-E: पिंडदान के साथ राजगीर-नालंदा की सैर, कीमत: ₹16,550 से ₹32,850 तक
यह भी एक रात और दो दिन का पैकेज है। इसमें गयाजी में पिंडदान के साथ राजगीर और नालंदा घूमने की सुविधा मिलेगी। गयाजी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित पूजा स्थल से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा होगी। परिवहन, पिंडदान से जुड़ी सेवाएं, पूजा सामग्री और आवास पैकेज में शामिल हैं। श्रद्धालुओं को शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात के भोजन की सुविधा भी मिलेगी। राजगीर के विश्व शांति स्तूप और नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण कराया जाएगा। पर्यटन स्थलों और स्मारकों के प्रवेश टिकट पैकेज में शामिल नहीं हैं।

गयाजी नहीं पहुंच सकते तो ई-पिंडदान का विकल्प
जो श्रद्धालु किसी कारण से गयाजी नहीं पहुंच सकते, उनके लिए ऑनलाइन ई-पिंडदान का विकल्प भी उपलब्ध है। इसकी कुल कीमत ₹23,000 बताई गई है, जिसमें GST शामिल है। ई-पिंडदान पैकेज में विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट और फल्गु नदी पर पिंडदान या तर्पण की व्यवस्था की जाएगी। पंडित और पुरोहित की सेवा भी पैकेज में शामिल होगी। पूजन सामग्री और दक्षिणा की व्यवस्था के साथ पूरे अनुष्ठान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव के माध्यम से श्रद्धालु को उपलब्ध कराई जाएगी। पुरोहित तीनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विधि-विधान से पिंडदान या तर्पण कराएंगे। मंत्रोच्चार, पूजन सामग्री और दान-दक्षिणा समेत अनुष्ठान की रिकॉर्डिंग भी श्रद्धालु को दी जाएगी। पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गयाजी पहुंचने की संभावना को देखते हुए बिहार पर्यटन के इन पैकेजों का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ यात्रा, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को आसान बनाना है।

Read more: पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी में पिंडदान के लिए बिहार पर्यटन ने जारी किए 5 खास पैकेज, जानें कीमत और सुविधाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *