कचहरी में बवाल: ट्रांसजेंडर विवाद हिंसक, पुलिस ने की 9 राउंड फायरिंग

Ranchi Kachahari

रांची: राजधानी रांची के कचहरी क्षेत्र में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब ट्रांसजेंडर समुदाय और कुछ युवकों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ट्रांसजेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया।

कार से रौंदने की कोशिश, पुलिस पर भी हमला!
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ युवक एक कार से लोगों को रौंदते हुए फरार होने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर भी कार चढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई।

आत्मरक्षा में पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने का प्रयास किया। लेकिन जब कार सवार युवक नहीं रुके और जान का खतरा बढ़ गया, तब पुलिस ने आत्मरक्षा में कुल 9 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भाग रही कार के टायर को निशाना बनाकर गोली चलाई, जिससे वाहन को रोका जा सका।

इश्तियाक घायल, रिम्स में भर्ती
पलिस की कार्रवाई के दौरान इश्तियाक नामक युवक घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य आरोप इश्तियाक पर है, जबकि अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इलाके में तनाव, जांच जारी
घटना के बाद कचहरी इलाके में काफी देर तक हंगामा और तनाव बना रहा। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *