mela

रांची में होटल पर पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का खुलासा; 5 लोग हिरासत में

Ranchi sex racket bust

हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवम पैलेस होटल में कार्रवाई, बंगाल की दो युवतियां भी पकड़ी गईं

रांची: राजधानी रांची में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवम पैलेस होटल में छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने होटल में छापेमारी कर होटल मैनेजर, दो संदिग्ध युवतियों और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवम पैलेस होटल में देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

दो युवतियां और ग्राहक हिरासत में
छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की दो युवतियों समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

आपत्तिजनक सामान भी बरामद
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान होटल से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने बरामद सामग्री के संबंध में आधिकारिक जानकारी अभी साझा नहीं की है।

munadi live whattsapp banne.jpg

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि होटल में यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। रांची पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *