hemant
Tulsyan

श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान के द्वारा 110 कावरियों का जत्था को बाबा धाम के लिए किया गया रवाना

श्री रामचरितमानस सेवा

पूरे सावन निशुल्क सेवा की जायेगी प्रदान

हजारीबाग के पंचमुखी मंदिर न्यू एरिया से 110 कावरियों के जत्थे को श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान के द्वारा 2 बसों से बाबाधाम देवघर के लिए रवाना किया गया । गाजे बाजे के साथ श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह खुद जत्थे की अगुवाई करते हुए सभी कावरियों को लेकर पंचमुखी मंदिर परिसर से हजारीबाग के बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचे । इस दौरान शिवभक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला तथा सभी महिला पुरुष कावरियाँ नाचते गाते बुढ़वा महादेव प्रांगण पहुंचे ।

कावरियों

इस दौरान श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया की आज 110 कावरियों के जत्थे को बाबाधाम के लिए संगठन के द्वार रवाना किया जा रहा है जो निरंतर पूरे सावन जारी रहेगा । इस बस सेवा में सभी कुछ पूर्णतः निशुल्क है तथा यह सेवा सभी कावरियों को सुल्तानगंज से जल उठवाकर बाबाधाम तथा बाबा बाशुकीनाथा का दर्शन करा कर सुरक्षित हजारीबाग वापस हजारीबाग ले कर आयेगी ।

110 कावरियों
DAV NANDRAJ

वही समाजसेवी विजय सिंह ने बताया की पूरे सावन वैसे शिवभक्त जो इस सेवा का लाभ लेना चाहते है वो दिए गए फोन नंबर पे कॉल कर के या पंचमुखी मंदिर पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है तथा श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान पूरे सावन लोगों की सेवा में तत्पर रहेगा । श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान के द्वारा कुछ दिन पूर्व हजारीबाग में सिंघानी चौक पे कावरिया विश्राम गृह का भी उत्घाटन किया गया था ।

बाबा धाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *