...

तमाड़ में भीषण सड़क हादसा : बाइक, टेम्पो और कार की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल

Ranchi Tata Road Accident

तमाड़ (रांची): रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के प्रभानगर स्थित मामा होटल के समीप हुई, जहां बाइक, टेम्पो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार खखसीडीह गांव के कुछ लोग एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर टेम्पो (जेएच 01 सीजे 1787) से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार पंडरानी निवासी गोपेश्वर कुम्हार उर्फ फुचू कुम्हार (52) और उनके पुत्र राजू कुम्हार (26) को टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 6.59.33 AM 1

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए और टेम्पो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार से जा भिड़ा। इसके बाद टेम्पो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे में गोपेश्वर कुम्हार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र राजू कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल बुंडू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना में टेम्पो सवार मंजीत कुमार यादव, गौरव यादव, कार्तिक अहीर, गणेश अहीर, मनीष अहीर, मोहित अहीर, दुर्गा सिंह सरदार, कमली देवी और निशा मुंडा भी घायल हो गए। सभी घायल खखसीडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में गणेश यादव, कार्तिक अहीर, गौरव यादव और मंजीत कुमार यादव की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

WhatsApp Image 2026 06 21 at 6.59.33 AM
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

resizone elanza

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *