कनेक्टेक 2026 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, बना चैंपियन स्कूल

Connectech 2026

विज्ञान, गणित और टेक्नोलॉजी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जीते कई पुरस्कार

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने कनेक्टेक 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन स्कूल का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। विज्ञान, गणित और तकनीकी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने नवाचार, वैज्ञानिक सोच और टीमवर्क का बेहतरीन परिचय देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान हासिल किए।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में पहला स्थान
कक्षा 10वीं के सलज शेखर और समृद्धि ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता ‘निर्माण’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए 7,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

टेक-आर्ट प्रतियोगिता में भी रही शानदार सफलता
तकनीकी चित्रांकन प्रतियोगिता टेक-आर्ट में कक्षा 10वीं के ज्ञान प्रगति ने प्रथम स्थान हासिल कर 7,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि जीती। वहीं कक्षा 12वीं की खुशी कुमारी को प्रतियोगिता में एप्रिसिएशन प्राइज से सम्मानित किया गया।

Adiwasi Mahotsav

गणित प्रतियोगिता में भी लहराया परचम
गणितीय अभिरुचि परीक्षा पाइथागोरस स्टार में कक्षा 10वीं के अश्मित मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 3,000 रुपये की पुरस्कार राशि जीती। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पाइथागोरस प्रो प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के अमन राज ने द्वितीय स्थान हासिल किया और 4,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्राप्त की। इसी प्रतियोगिता में ईशान कुमार राय को एप्रिसिएशन प्राइज से सम्मानित किया गया।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

चैंपियन स्कूल ट्रॉफी पर सरला बिरला का कब्जा
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल को चैंपियन स्कूल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का प्रमाण मानी जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

प्राचार्या ने दी विद्यार्थियों को बधाई
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता उनकी मेहनत, प्रतिभा और नवाचार की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चैंपियन स्कूल का सम्मान इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय विद्यार्थियों को ऐसा शिक्षण वातावरण उपलब्ध करा रहा है, जहां वे शैक्षणिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को निखारते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *