‘चलो जवानों, बढ़ो जवानों…’ से गूंजा डीपीएस बोकारो, ‘धरोहर’ में नन्हे सुरसाधकों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख
अंतर-सदन समूहगान प्रतियोगिता में सतलज और जमुना सदन बने संयुक्त विजेता, देशभक्ति गीतों से भावुक हुआ पूरा सभागार बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो की प्राइमरी इकाई में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर’ के दूसरे दिन देशभक्ति, संगीत और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुधवार को आयोजित अंतर-सदन समूहगान प्रतियोगिता में…

