...
hemant
Tulsyan

Zepto-Blinkit से Biryani By Kilo तक, बड़े फूड ब्रांड्स पर FDA का शिकंजा!

दिवाली से पहले महाराष्ट्र FDA की खाद्य सुरक्षा जांच और कार्रवाई

दिवाली से पहले महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 105 फूड लाइसेंस रद्द; 1.35 करोड़ का स्टॉक जब्त

मुंबई: दिवाली के त्योहार के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर बड़ा जांच अभियान चलाया है। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले 105 फूड बिजनेस ऑपरेटरों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। वहीं, अकेले मुंबई में 28 फूड बिजनेस ऑपरेटरों के लाइसेंस निलंबित किए गए। कार्रवाई की जद में Zepto का वर्ली आउटलेट, Blink Commerce Pvt Ltd (Blinkit), बिरयानी बाय किलो, Tossin Pizza का वर्ली आउटलेट और जंबो बर्गर समेत कई प्रतिष्ठान शामिल हैं।

सात प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश
FDA की जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर राज्य में सात प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इनमें पुणे के तीन, अमरावती के दो और मुंबई तथा कोंकण क्षेत्र के एक-एक प्रतिष्ठान शामिल हैं। मुंबई के बोरीवली स्थित राजधानी बिरयानी सेंटर को भी FSSAI के नियमों का पालन नहीं करने के मामले में बंद करने का निर्देश दिया गया है।

1.35 करोड़ रुपये से अधिक का खाद्य स्टॉक जब्त
जांच अभियान के दौरान FDA अधिकारियों ने 69 से अधिक प्रतिष्ठानों से करीब 1.35 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का खाद्य स्टॉक जब्त किया है। अधिकारियों को आशंका है कि जब्त किए गए कुछ खाद्य पदार्थों में मिलावट हो सकती है। इन उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। वहीं, नागपुर के कामठी रोड स्थित D-Mart आउटलेट पर लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद रिफाइंड सोयाबीन तेल भी जब्त किया गया।

DAV NANDRAJ

प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों के खिलाफ FIR, दो गिरफ्तार
FDA की कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों से जुड़े मामलों में तीन FIR दर्ज की गई हैं। इन मामलों में दो लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

maa-ram-pyari

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की सख्त चेतावनी
महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से किसी व्यक्ति की मौत होने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। दिवाली के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए FDA की यह कार्रवाई मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ निगरानी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर सामने आई है।

Read more: Zepto-Blinkit से Biryani By Kilo तक, बड़े फूड ब्रांड्स पर FDA का शिकंजा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.