रजौली के भड़रा में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, 220.745 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को मिली
139.395 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण, BIADA के माध्यम से विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र
नवादा/रजौली: नवादा जिले के रजौली प्रखंड के भड़रा गांव में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की दिशा में बड़ी कार्रवाई हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना एवं विकास के लिए कुल 220.745 एकड़ भूमि उद्योग विभाग को हस्तांतरित कर दी गई। यह कार्रवाई नवादा डीएम रवि प्रकाश के निर्देशन में पूरी की गई। हस्तांतरित भूमि में निजी और सरकारी दोनों तरह की जमीन शामिल है।
139.395 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण
औद्योगिक क्षेत्र के लिए कुल 220.745 एकड़ भूमि में से 139.395 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विभाग को भूमि का दखल-कब्जा भी हस्तांतरित कर दिया गया है। वहीं, शेष 81.35 एकड़ सरकारी भूमि पहले ही उद्योग विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी थी। इस तरह अब औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कुल 220.745 एकड़ भूमि उद्योग विभाग के पास उपलब्ध हो गई है।
249 रैयतों को दिया जाना है मुआवजा
निजी भूमि के अधिग्रहण के तहत कुल 249 रैयतों को मुआवजा भुगतान किया जाना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक करीब 6 करोड़ 25 लाख रुपये का मुआवजा भुगतान किया जा चुका है। शेष मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी नियमानुसार जारी है। प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
BIADA के माध्यम से विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र
भूमि हस्तांतरण के बाद अब उद्योग विभाग द्वारा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के माध्यम से इस भूमि का विकास किया जाएगा। इसके बाद यहां औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने से रजौली और आसपास के इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
प्रशासन के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के विकास से नवादा जिले में नए उद्योगों की स्थापना और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। इसके साथ ही रजौली और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार को भी गति मिल सकती है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के बाद स्थानीय स्तर पर व्यापार, परिवहन और अन्य सहायक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में भूमि हस्तांतरण को औद्योगिक क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- रजौली के भड़रा में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, 220.745 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को मिली139.395 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण, BIADA के माध्यम से विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र नवादा/रजौली: नवादा जिले के रजौली प्रखंड के भड़रा गांव में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की दिशा में बड़ी कार्रवाई हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र…
- मारांग बुरू महासम्मेलन में हेमन्त सोरेन बोले- एकजुट होकर आदिवासी समाज को मजबूत बनाएं‘मारांग बुरू धोरोमगाड़’ के संरक्षण की जिम्मेदारी, युवाओं से परंपरा और इतिहास समझने की अपील गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित जनसमुदाय को संताली भाषा में संबोधित किया और आदिवासी समाज को संगठित, सशक्त…
- झारखंड में ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, रबी फसल और किसानों की आय बढ़ाने पर जोरकिसानों की खुशहाली और आर्थिक सशक्तिकरण प्राथमिकता रांची: पशुपालन भवन, हेसाग में गुरुवार को ‘खेत बचाओ अभियान सह राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीकी पी, कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज, मृदा निदेशक विकास कुमार, निदेशक समिति रमाशंकर प्रसाद, गव्य निदेशक संजीव कुमार सहित कृषि विभाग के…
- हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीति पर चर्चारांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने गुरुवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में संचालित विकासात्मक योजनाओं, उनकी प्रगति और वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। विकास योजनाओं और राजनीतिक परिस्थिति पर बातचीतमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन…
- कैंब्रियन स्कूल, कांके रोड में ‘स्नेह आंगन’ कार्यक्रम का आयोजन, दादा-दादी के साथ बच्चों ने साझा किए प्रेम और संस्कारबुजुर्ग किसी घर में रोशनदान की तरह होते हैं : परमजीत कौर रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में ग्रैंडपेरेंट्स के लिए विशेष कार्यक्रम ‘स्नेह आंगन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी एवं नाना-नानी के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना तथा भारतीय पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व को…




