hemant
Tulsyan

रजौली के भड़रा में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, 220.745 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को मिली

रजौली के भड़रा गांव में औद्योगिक क्षेत्र के लिए हस्तांतरित 220.745 एकड़ भूमि

139.395 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण, BIADA के माध्यम से विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

नवादा/रजौली: नवादा जिले के रजौली प्रखंड के भड़रा गांव में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की दिशा में बड़ी कार्रवाई हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना एवं विकास के लिए कुल 220.745 एकड़ भूमि उद्योग विभाग को हस्तांतरित कर दी गई। यह कार्रवाई नवादा डीएम रवि प्रकाश के निर्देशन में पूरी की गई। हस्तांतरित भूमि में निजी और सरकारी दोनों तरह की जमीन शामिल है।

139.395 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण
औद्योगिक क्षेत्र के लिए कुल 220.745 एकड़ भूमि में से 139.395 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विभाग को भूमि का दखल-कब्जा भी हस्तांतरित कर दिया गया है। वहीं, शेष 81.35 एकड़ सरकारी भूमि पहले ही उद्योग विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी थी। इस तरह अब औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कुल 220.745 एकड़ भूमि उद्योग विभाग के पास उपलब्ध हो गई है।

249 रैयतों को दिया जाना है मुआवजा
निजी भूमि के अधिग्रहण के तहत कुल 249 रैयतों को मुआवजा भुगतान किया जाना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक करीब 6 करोड़ 25 लाख रुपये का मुआवजा भुगतान किया जा चुका है। शेष मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी नियमानुसार जारी है। प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

DAV NANDRAJ

BIADA के माध्यम से विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र
भूमि हस्तांतरण के बाद अब उद्योग विभाग द्वारा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के माध्यम से इस भूमि का विकास किया जाएगा। इसके बाद यहां औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने से रजौली और आसपास के इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

maa-ram-pyari

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
प्रशासन के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के विकास से नवादा जिले में नए उद्योगों की स्थापना और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। इसके साथ ही रजौली और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार को भी गति मिल सकती है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के बाद स्थानीय स्तर पर व्यापार, परिवहन और अन्य सहायक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में भूमि हस्तांतरण को औद्योगिक क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read more: रजौली के भड़रा में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, 220.745 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *