रांची में पारस एचईसी हॉस्पिटल ने शुरू किया अत्याधुनिक पेन मैनेजमेंट क्लिनिक, पुराने दर्द का मिलेगा विशेषज्ञ इलाज

Ranchi health news

नसों, रीढ़, जोड़ों और कैंसर से जुड़े दर्द के लिए मिलेगी आधुनिक उपचार सुविधा

रांची: लंबे समय से दर्द की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने अत्याधुनिक ‘पेन मैनेजमेंट क्लिनिक’ की शुरुआत की है। इस विशेष क्लिनिक का उद्देश्य ऐसे मरीजों को आधुनिक और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराना है, जो वर्षों से नसों, जोड़ों, रीढ़ या अन्य जटिल दर्द की समस्या से परेशान हैं। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, इस क्लिनिक में अत्याधुनिक तकनीकों और इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं के माध्यम से दर्द का इलाज किया जाएगा, जिससे मरीजों को बिना बड़ी सर्जरी के भी राहत मिल सकेगी।

कौन देंगे सेवाएं, क्या रहेगा ओपीडी का समय?
इस क्लिनिक में डॉ. कुमार दुश्यंत, कंसल्टेंट (एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट), अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। मरीज प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ओपीडी में परामर्श ले सकेंगे। अस्पताल ने बताया कि लंबे समय तक दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए यह क्लिनिक एक समर्पित केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां प्रत्येक मरीज की समस्या के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाएगी।

किन-किन बीमारियों का होगा इलाज?
पेन मैनेजमेंट क्लिनिक में नसों के दर्द, जोड़ों के दर्द, रीढ़ (स्पाइन) से जुड़ी समस्याओं, फ्रैक्चर के बाद लंबे समय तक बने रहने वाले दर्द और बार-बार होने वाले सिरदर्द जैसी समस्याओं का आधुनिक तकनीकों से इलाज उपलब्ध होगा। इसके अलावा कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए कैंसर पेन मैनेजमेंट और पेलिएटिव केयर की भी विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि गंभीर मरीजों को बेहतर जीवन गुणवत्ता मिल सके।

Adiwasi Mahotsav

मरीजों को मिलेंगी आधुनिक उपचार सुविधाएं
अस्पताल के अनुसार क्लिनिक में कई एडवांस इंटरवेंशनल पेन मैनेजमेंट तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इनमें नर्व ब्लॉक, ट्रिगर प्वाइंट इंजेक्शन, पीआरपी (PRP) थेरेपी, अल्ट्रासाउंड गाइडेड जॉइंट इंजेक्शन और स्पाइन पेन इंटरवेंशन जैसी आधुनिक प्रक्रियाएं शामिल हैं। इन तकनीकों का उद्देश्य केवल दर्द कम करना ही नहीं, बल्कि मरीजों की दैनिक गतिविधियों को सामान्य बनाना और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना भी है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी: डॉ. नीतेश कुमार
पारस एचईसी हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि लंबे समय तक दर्द को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करना कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि लगातार रहने वाला दर्द व्यक्ति की कार्यक्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है। इसलिए समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना, आवश्यक जांच कराना और उचित उपचार शुरू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पारस हेल्थ का नया पेन मैनेजमेंट क्लिनिक आधुनिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है, ताकि मरीज दर्दमुक्त और बेहतर जीवन जी सकें।

resizone elanza

Telegram channel

अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पेन मैनेजमेंट क्लिनिक से संबंधित अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए मरीज 8080808069 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *