chath puja
chath puja
Tulsyan

बोकारो के चास में भीषण अग्निकांड! जगदंबा स्टोर्स में लाखों का सामान राख

भूषण बाड़ा मामले पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा का बयान

35 लाख के नुकसान का दावा

बोकारो | मुनादी लाइव: झारखंड के बोकारो जिले के चास में देर रात भीषण अगलगी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गुजरात कॉलोनी स्थित जगदंबा स्टोर्स नामक किराना दुकान में आग लगने से अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक ने इस घटना में करीब 30 से 35 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। हालांकि, नुकसान का अंतिम आकलन अभी होना बाकी है।

जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक जब सुबह अपनी दुकान पहुंचे तो अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। दुकान के भीतर धुआं देखकर वे घबरा गए। इसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि दुकान में रखा किराना सामान और अन्य सामग्री इसकी चपेट में आ गई।

घटना के दौरान किराना दुकान से सटे न्यू वर्षा लेडीज ब्यूटी पार्लर से भी धुआं निकलने की सूचना मिली। इससे आसपास की दुकानों में आग फैलने की आशंका को लेकर दुकानदारों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

DAV NANDRAJ

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

maa-ram-pyari

महापर्व छठ के बीच हुई इस घटना ने दुकान मालिक को बड़ा आर्थिक झटका दिया है। दुकान मालिक के अनुसार, आग से करीब 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, यह शुरुआती अनुमान है और वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जाना बाकी है।

Jaipur
Sarla-Birla
WhatsApp Image 2026 11 15 at 13.52.31

फिलहाल दमकल विभाग की कार्रवाई और आग लगने के कारणों की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि आग से आसपास की दुकानों और ब्यूटी पार्लर को कितना नुकसान पहुंचा है।

Read more: बोकारो के चास में भीषण अग्निकांड! जगदंबा स्टोर्स में लाखों का सामान राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *