डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल में बोनफायर नाईट का यादगार आयोजन

Bonfire Night

रांची: बरियातू स्थित डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एक भावनात्मक और सांस्कृतिक माहौल से भरपूर बोनफायर नाईट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा रहा, जहां कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को हँसी, गीत-संगीत और शुभकामनाओं के साथ आत्मीय विदाई दी।

सायंकालीन कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे वैदिक परंपरा के अनुसार हवन-यज्ञ से हुई। विद्यार्थियों ने अपने भावी जीवन के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा और सकारात्मक संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया। इसके बाद कक्षा 11 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने विदाई के भाव को और भी मार्मिक बना दिया।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 18.13.13

कार्यक्रम में वाइस कैप्टन के प्रेरक संबोधन के साथ-साथ कई छात्र-छात्राओं ने सारगर्भित कविताओं का सस्वर पाठ किया। फन फेस्टा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक ने सामाजिक संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। नृत्य प्रस्तुतियाँ और क्राउन सेरेमनी कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहीं।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 18.13.17
Adiwasi Mahotsav

कार्यक्रम का सबसे खास पल बोनफायर रहा, जहां अलाव के चारों ओर बैठकर विद्यार्थियों ने रात्रि भोजन और मधुर संगीत का आनंद लिया। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए हमेशा यादगार बन गया।

happy Teacher Day

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविप्रकाश तिवारी ने अपने संबोधन में दो स्वरचित कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन के मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। विद्यालय परिवार सदैव विद्यार्थियों के साथ है और उन्हें परिवार व देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं देता है।

resizone elanza

Telegram channel

कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राएं उपहार लेकर मुस्कुराते हुए विदा हुए। डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल का यह आयोजन न केवल एक विदाई समारोह था, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और भावनाओं से भरा एक अविस्मरणीय अनुभव भी बना।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 18.13.15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *