पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा बयान, घबराने की जरूरत नहीं

Sujata Sharma

मुनादी लाइव : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में ईंधन संकट की आशंकाओं पर सरकार ने बड़ा बयान दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि देश में कच्चे तेल की उपलब्धता सामान्य है और पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।

पैनिक बुकिंग से बचने की सलाह
हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है और कई जगहों पर पैनिक बुकिंग देखने को मिली है। इस पर सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर गैस बुकिंग न करें, क्योंकि सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

इंटर-मिनिस्ट्री मीटिंग में दी गई जानकारी
मंगलवार को हुई अंतर-मंत्रालयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर कोई संकट नहीं है और सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

PNG की ओर शिफ्ट होने की सलाह
सुजाता शर्मा ने यह भी सुझाव दिया कि अगर कमर्शियल LPG उपभोक्ता **PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की ओर शिफ्ट होते हैं, तो इससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव कम होगा और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *