ट्रंप के ऐलान के बावजूद जारी हमले, ईरान ने अमेरिका से बातचीत से किया इनकार

Iran US Conflict

मुनादी लाइव : अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब 25वें दिन में प्रवेश कर चुका है। चार हफ्तों से चल रहे इस संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम जैसे बयान के बावजूद जमीनी हालात में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। हमले अब भी जारी हैं और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ट्रंप का दावा: 5 दिन हमले रोकने का ऐलान
सोमवार को ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने 5 दिनों के लिए ईरान पर हमले रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान ने परमाणु हथियार न रखने पर सहमति जताई है।

ट्रंप ने कहा,
“अब ईरान के पास अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए अपने खतरों को खत्म करने का एक और मौका है। हमें उम्मीद है कि वे इसका फायदा उठाएंगे।”

Adiwasi Mahotsav

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के रक्षा ढांचे और नौसेना को काफी हद तक कमजोर कर दिया है।

happy Teacher Day

ईरान ने दावे को किया खारिज
हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी संसद के स्पीकर एम.बी. गालिबफ ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने ट्रंप के बयान को “भ्रामक” बताते हुए आरोप लगाया कि ऐसे बयान तेल और वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने के लिए दिए जा रहे हैं।

resizone elanza

Telegram channel

हमले जारी, तनाव बरकरार
ट्रंप के बयान के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई राहत नहीं दिख रही है। ईरान और इजराइल के बीच हमले जारी हैं, खाड़ी क्षेत्र में भी तनाव बना हुआ है, ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं इससे साफ है कि युद्ध अभी थमता नजर नहीं आ रहा।

वैश्विक बाजार पर असर
इस संघर्ष का असर अब वैश्विक स्तर पर भी साफ दिख रहा है। तेल और गैस के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है और ऊर्जा संकट का खतरा बढ़ता जा रहा है।

क्या कूटनीति से निकलेगा रास्ता?
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक दोनों पक्षों के बीच ठोस बातचीत नहीं होती, तब तक इस संघर्ष के खत्म होने की संभावना कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *