झारखंड पुलिस मुख्यालय में DGP तदाशा मिश्र ने फहराया तिरंगा, गिनाईं पुलिस की बड़ी उपलब्धियां

DGP Tadasha Mishra
dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh

रांची: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित राजकीय समारोह में पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में झारखंड पुलिस की उपलब्धियों को सामने रखा। डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस पूरी प्रतिबद्धता, साहस और पेशेवर रणनीति के साथ राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से नक्सलवाद, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों का उल्लेख किया।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता
डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2026 में जनवरी से 5 अगस्त तक नक्सल विरोधी अभियानों में 103 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा भी शामिल है। इसी अवधि में 46 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि पुलिस के साथ मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए। इनमें एक करोड़ रुपये के इनामी अनल उर्फ पतिराम मांझी के मारे जाने को भी बड़ी सफलता बताया गया। अभियानों के दौरान पुलिस ने 98 हथियार, 7,470 कारतूस, 11 किलोग्राम विस्फोटक, तीन आईईडी और करीब छह लाख रुपये की लेवी बरामद की।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़ 1
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
डीजीपी ने कहा कि संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ झारखंड पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी है। जनवरी से जुलाई 2026 तक संगठित अपराध से जुड़े 193 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 63 हथियार और 274 गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा 50 अपराधियों के खिलाफ CCA के तहत कार्रवाई की गई है।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह
अनिल शर्मा सर
किशन जयसवाल
गोविंद मेवाड़
छोटू सिंह
जॉनी अग्रवाल
डॉ. राकेश सिंह
तिलक राज मंगलम
बंटी मोदी
मनोज अग्रवाल
मुकेश राम
राजू गुप्ता उर्फ जयनारायण साहू
राहुल कुमार उर्फ सोनू

नशे के कारोबार पर भी कसा शिकंजा
युवाओं को नशे से बचाने के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान तेज किया है। जनवरी से जून 2026 तक नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और इस्तेमाल से जुड़े 710 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीजीपी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

munadi live whattsapp banne.jpg

साइबर अपराधियों पर कार्रवाई
डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराध को बड़ी चुनौती बताते हुए डीजीपी ने कहा कि जनवरी से जून 2026 के बीच साइबर अपराध से जुड़े 486 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 17 लाख रुपये से अधिक की राशि समेत कई अवैध वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस की ओर से साइबर अपराध के पीड़ितों की रकम वापस उनके खातों में पहुंचाने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस आधुनिकीकरण को मिली रफ्तार
डीजीपी ने पुलिस आधुनिकीकरण के तहत उपलब्ध संसाधनों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 13 मार्च 2026 को आधुनिक पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया था। इसके तहत झारखंड पुलिस को 636 चार पहिया और 849 दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए। इससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और कानून-व्यवस्था व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है।

डायल-112 का रिस्पांस टाइम बेहतर
डीजीपी ने बताया कि शिकायतों की संख्या बढ़ने के बावजूद पुलिस का रिस्पांस टाइम बेहतर हुआ है। जनवरी में करीब 16 हजार शिकायतों के दौरान औसत रिस्पांस टाइम 9 मिनट 41 सेकंड था, जो जुलाई में करीब 23 हजार शिकायतों के बावजूद घटकर 9 मिनट 12 सेकंड हो गया।

पुलिसकर्मियों के कल्याण पर भी जोर
डीजीपी तदाशा मिश्र ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की भी जानकारी दी। जनवरी से जुलाई 2026 के बीच पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष से 1,007 लाभार्थियों को 3.69 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। पुलिस शिक्षा कोष से 9,443 लाभार्थियों के लिए 11.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। वहीं पुलिस परोपकारी कोष से 737 आश्रितों की सहायता के लिए करीब 3.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। डीजीपी ने बताया कि 153 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई है।

वीरता पदक पाने वालों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वीरता पदक प्राप्त 37 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग संवर्गों में भी पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई है। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से संविधान, कानून और राष्ट्रहित के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस राज्य की जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *