मिलावटखोरों पर नहीं चलेगी मनमानी! बिहार में पूरे साल जारी रहेगा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सख्त चेतावनी
खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सरकार का अभियान जारी रहेगा। राज्यभर में खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से लगातार की जा रही छापेमारी, सैंपल जांच, जब्ती और खराब खाद्य सामग्री के विनष्टीकरण के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि मिलावट के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान केवल त्योहारों के दौरान होने वाली कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा। विभाग की कार्रवाई पूरे साल जारी रहेगी। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने और मुनाफे के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करने की अपील की।
खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों को बाजार में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग की टीमें लगातार बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। अभियान के दौरान संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लिए जा रहे हैं। मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाली सामग्री को जब्त करने के साथ जरूरत के अनुसार उसे नष्ट भी किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करना केवल कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।
पटना में लाखों रुपये की खाद्य सामग्री जब्त
नवंबर महीने में हुई कार्रवाई का ब्योरा देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पटना सिटी में करीब 18 लाख रुपये मूल्य का घी जब्त किया गया। पटना के एक अन्य प्रतिष्ठान से करीब 5 लाख रुपये का घी और 1.74 लाख रुपये का आटा जब्त किया गया। वहीं, एक कोल्ड स्टोरेज से करीब 6.35 लाख रुपये के खजूर समेत कुल 13.29 लाख रुपये मूल्य की अन्य खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गई। पटना में तीन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बोतलें भी जब्त कर नष्ट की गईं। इन प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस भी निलंबित किए गए।
जहानाबाद और मोतिहारी में भी बड़ी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अभियान का असर पटना के अलावा दूसरे जिलों में भी देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, जहानाबाद के चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 29 लाख रुपये से अधिक मूल्य की खाद्य सामग्री नष्ट की गई। इसके अलावा करीब 2.30 लाख रुपये की खाद्य सामग्री जब्त की गई और जांच के लिए आठ नमूने लिए गए। वहीं, मोतिहारी के तीन प्रतिष्ठानों से करीब 27 क्विंटल मिल्क केक और डोडा मिठाई समेत अन्य खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गई। इन कार्रवाईयों का उद्देश्य खाद्य बाजार में गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को असुरक्षित या मानकविहीन खाद्य सामग्री से बचाना है।
चार नए खाद्य जांच केंद्र बनाने की तैयारी
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग में आवश्यक मानव संसाधन और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही राज्य में चार नए खाद्य जांच केंद्र स्थापित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इससे खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
‘थोड़ा मुनाफा कमाने के लिए लोगों की सेहत से न खेलें’
खाद्य कारोबारियों को संदेश देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वस्थ बिहार ही विकसित बिहार की बुनियाद है। उन्होंने कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और गड़बड़ी करना गैरकानूनी होने के साथ-साथ अनैतिक और असामाजिक कृत्य भी है। केवल थोड़ा अधिक मुनाफा कमाने के लिए किसी व्यक्ति की सेहत को खतरे में डालना उचित नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने और स्वस्थ बिहार के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग की निगरानी और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक वारदात! सिद्धि पाने के लिए नाबालिग की हत्या, मौसी समेत 3 आरोपी गिरफ्तारचतरा: झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और कथित तंत्र-मंत्र से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने…
- दिल्ली में दिखी झारखंड की ताकत और विरासत! CM हेमंत सोरेन ने किया IITF पवेलियन का उद्घाटन22 स्टॉल में राज्य की खास झलक नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और राज्य की उपलब्धियों की झलक देखने को मिल रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत मंडपम में लगाए गए झारखंड पवेलियन का…
- मौसम का यू-टर्न! 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 5 डिग्री तक गिरेगा पारामुनादी लाइव : देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। नवंबर के बीच में जहां कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है, वहीं दूसरी ओर बारिश और तेज हवाओं का दौर लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश के करीब 20 राज्यों में…
- रांची में होटल में खाना खा रहे दोस्तों में हुआ विवाद! अचानक निकाली पिस्टल और तनवीर को मार दी गोली, शाहरुख गिरफ्तारआपसी विवाद में हत्या की बात, वजह की जांच जारी रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित गहला टोली में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तनवीर के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के दोस्त…
- नेहरू जयंती पर PM मोदी ने किया याद, सोनिया-खरगे पहुंचे शांतिवन; राहुल-प्रियंका गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस नई दिल्ली: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर शनिवार, 14 नवंबर को देशभर में उन्हें याद किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष…





