चुनाव आयोग का सख्त निर्देश: 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर-पोस्टिंग पूरी करें, फिर होगा चुनाव ऐलान
Bihar Election 2025बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान की उलटी गिनती शुरू
बिहार: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है। निर्वाचन आयोग ने संकेत दे दिया है कि 6 अक्टूबर के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। आयोग के पत्र के बाद राजनीतिक हलकों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश : 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर-पोस्टिंग पूरी करें
मुख्य चुनाव आयुक्त 6 अक्टूबर के बाद बिहार दौरे पर आएंगे। उससे पहले आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिया है कि 6 अक्टूबर तक सभी ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी आयोग को सौंपी जाए।
यह साफ संकेत है कि 6 अक्टूबर के बाद कभी भी बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो सकती हैं।
प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी
सिर्फ मुख्य सचिव ही नहीं, बल्कि पुलिस महानिदेशक, विकास आयुक्त और सभी विभागों के प्रधान सचिवों को भी पत्र भेजा गया है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। चुनावी बिगुल बजने से पहले ही पूरी मशीनरी को एक्टिव मोड में लाने का निर्देश दिया गया है।
सभी दलों ने चुनावी रफ्तार पकड़ी
राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार चयन, सीट बंटवारे और प्रचार की तैयारियों में तेजी ला दी है।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि जैसे ही 6 अक्टूबर का कैलेंडर पलटेगा, बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।



