बिहार-झारखंड समेत 8 राज्यों में चुनाव: 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती, घाटशिला में भी उपचुनाव

Transparent elections

मुनादी लाइव डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और 8 राज्यों में होने वाले उपचुनावों की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग ने पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कुल 8.5 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती करने का निर्णय लिया है। इन चुनावों में झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट (एसटी) पर भी मतदान होगा। यह उपचुनाव 11 नवंबर को कराया जाएगा, जबकि बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

दो चरणों में होगा मतदान, घाटशिला पर भी उपचुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के साथ-साथ झारखंड, राजस्थान, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में उपचुनाव होंगे। झारखंड की घाटशिला सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो चुकी हैं।

आयोग ने बताया है कि बिहार में 2 चरणों में चुनाव होंगे—पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। सभी राज्यों में उपचुनावों की मतगणना बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ 14 नवंबर 2025 को होगी।

whatsapp channel

Jever News Paper

इतनी बड़ी तैनाती पहले कभी नहीं हुई
आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 8.5 लाख मतदान पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे। इनमें 4.53 लाख मतदानकर्मी, 2.5 लाख पुलिसकर्मी और अधिकारी, 28,370 मतगणना कर्मी, 17,875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9,625 सेक्टर ऑफिसर और 4,840 मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल होंगे। इसके अलावा 90,712 आंगनबाड़ी सेविकाओं की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

the-habitat-ad

मतदाताओं की मदद के लिए कॉल सेंटर और ऐप
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए कई नई पहलें की हैं। 90,712 बीएलओ और 243 ईआरओ मतदाताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। साथ ही आयोग ने पहली बार ईसीआई नेट ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए मतदाता अपने बीएलओ और ईआरओ से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

resizone elanza

इसके अलावा, मतदाता एक कॉल सेंटर के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें +91 (एसटीडी कोड) 1950 पर कॉल करना होगा। यह कॉल सीधे उनके जिले के चुनाव कार्यालय तक पहुंचेगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सभी 243 सीटों पर ऑब्जर्वर नियुक्त
आयोग के डिप्टी डायरेक्टर पी पवन ने बताया कि पहली बार सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा रहे हैं। ये सभी अधिकारी चुनाव आयोग के प्रतिनियुक्त माने जाएंगे और पूरी तरह आयोग के अधीन रहेंगे।

सख्त निगरानी के लिए 38 पुलिस ऑब्जर्वर और 67 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर
चुनाव आयोग ने चुनावों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 38 पुलिस ऑब्जर्वर और 67 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे, राजनीतिक दलों से संवाद करेंगे और किसी भी शिकायत का निपटारा करेंगे।

बिहार और झारखंड पर सबकी निगाहें
बिहार और झारखंड के उपचुनावों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। बिहार में जहां दो चरणों में मतदान होना है, वहीं झारखंड में घाटशिला सीट पर भी उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा में तेजी ला रही हैं।

आयोग का दावा है कि इस बार के चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होंगे। हर सीट पर विशेष निगरानी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *