पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के सेल से मोबाइल चार्जर बरामद

Alamgir Alam

रांची: मनी लांड्रिंग मामले में रांची केबिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (होटवार जेल) में बंद ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के अपर डिवीजन सेल से मोबाइल चार्जर बरामद होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन नहीं मिला, लेकिन चार्जर मिलने पर ही जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

न्यायिक जांच समिति की रिपोर्ट के बाद गिरी गाज
इस पूरे मामले की जांच न्यायिक समिति ने की थी। अदालत के निर्देश पर की गई इस छापेमारी में आलमगीर आलम के सेल से मोबाइल चार्जर बरामद हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर आईजी (जेल) सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कार्रवाई करते हुए मुख्य उच्च कक्षपाल अवधेश कुमार सिंह और क्लर्क प्रमिला कुमारी को निलंबित कर दिया है। वहीं अनुबंध पर कार्यरत पूर्व सैनिक मिटकू उरांव और विश्वनाथ उरांव की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

जेल अधीक्षक और सहायक जेलर पर भी कार्रवाई की तलवार
इसके अलावा जेल अधीक्षक सुदर्शन मुर्मू और सहायक जेलर देवनाथ राम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जेल में सुरक्षा और निगरानी में हुई इस चूक को लेकर आईजी स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। चार्जर की बरामदगी ने यह भी सवाल खड़े किए हैं कि आखिर बिना सुरक्षा जांच के प्रतिबंधित वस्तुएं जेल तक कैसे पहुंच रही हैं।

छापेमारी में उजागर हुई कई अनियमितताएं
जांच के दौरान न्यायिक समिति ने यह भी पाया कि एक अन्य बंदी बिना अनुमति के नॉनवेज (मुर्गा) खाते हुए मिला। इस पर जेल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि बंदी अपनी निजी राशि से कैंटीन से वस्तुएं खरीद सकता है। हालांकि समिति ने इस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं और जेल अनुशासन के उल्लंघन पर रिपोर्ट सौंपी है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

जेल प्रशासन में भय और सतर्कता का माहौल
मोबाइल चार्जर बरामदगी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई से पूरे स्टाफ में भय और सतर्कता का माहौल बन गया है। जेल प्रबंधन ने कहा है कि इस तरह की किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

resizone elanza

Telegram channel

पूरे मामले की जांच जारी
फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। न्यायिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मोबाइल चार्जर आखिर जेल के भीतर तक पहुंचा कैसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *