भूटान में बोले पीएम मोदी: “दिल्ली धमाके के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जांच होगी पूरी

Delhi Blast

थिम्फू/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे (11–12 नवंबर) पर हैं। भूटान की राजधानी थिम्फू में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली धमाके पर गहरा दुख जताते हुए कहा —

“जो भी इस कायराना हमले के पीछे हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार इस घटना की तह तक जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।”

दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी का बयान
भूटान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा —

Adiwasi Mahotsav

“मैं आज यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। केंद्र सरकार पूरी तरह से जांच एजेंसियों के संपर्क में है। दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।”

happy Teacher Day

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने कल रातभर जांच एजेंसियों से रिपोर्ट ली और स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

resizone elanza

Telegram channel

भूटान दौरे का महत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा भारत-भूटान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। थिम्फू एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत भूटान के प्रधानमंत्री और कई वरिष्ठ मंत्रियों ने किया।

मोदी इस दौरे के दौरान भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में भी शामिल होंगे। दौरान, दोनों देशों के बीच ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सहयोग से जुड़ी कई परियोजनाओं पर समझौते होने की संभावना है।

भारत-भूटान साझेदारी पर बोले प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा —

“भारत और भूटान का रिश्ता सिर्फ पड़ोसी देशों का नहीं, बल्कि संस्कृति, विश्वास और परंपरा का रिश्ता है। भारत सदैव भूटान के विकास में साझेदार रहेगा।”

उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रही हाइड्रो पावर परियोजनाओं और डिजिटल इंडिया मिशन से जुड़ी योजनाओं का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी का भूटान दौरा एक ओर जहाँ भारत-भूटान संबंधों को नई ऊँचाई देगावहीं दिल्ली धमाके पर उनका सख्त बयान यह संदेश देता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति पर अडिग है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली विस्फोट की जांच तेज़ी से जारी है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *