...

सड़क निर्माण में रंगदारी एवं मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Ajay Kumar SP Ramgarh

रामगढ़ भुरकुंडा पटेलनगर में पीसीसी पथ निर्माण कार्य में रंगदारी मांगने और मजदूरों से मारपीट कर काम बंद कराने के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत रामगढ़ एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी आलोक राज भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के जयनगर, सौंदा डी का रहनेवाला है। उसके पास से पुलिस ने एक मोबाईल फोन जब्त किया है। वहीं मामले में शामिल एक अभियुक्त आनंद तुरी को गिद्दी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

रामगढ़ एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस संबंध में रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बीते 31 जुलाई को पांच अभियुक्तों ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के पटेलनगर में हो रहे पीसीसी सड़क निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की और निर्माण कार्य रूकवा दिया। इस संदर्भ में पतरातु थाना में प्राथमिकी कांड भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू बीरेंद्र राम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *