IIM रांची में डाक सेवाओं का नया युग, शुरू हुआ झारखंड का पहला जेन-Z पोस्ट ऑफिस

Gen Z Post Office

Ranchi: डाक विभाग की एक अभिनव और दूरदर्शी पहल के तहत IIM रांची परिसर में झारखंड राज्य के पहले जेन-Z पोस्ट ऑफिस (पोस्ट कैफे) का भव्य उद्घाटन किया गया। यह पहल युवाओं, विशेषकर जेन-Z वर्ग को डाक सेवाओं से आधुनिक, डिजिटल और अनुभवात्मक तरीके से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की परिकल्पना केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा की गई है।

WhatsApp Image 2025 12 15 at 17.57.41

भव्य उद्घाटन, शिक्षाविदों और डाक अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस जेन-Z पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन झारखंड डाक परिमंडल के निदेशक राम विलास चौधरी, IIM रांची शासी मंडल के सदस्य ओम प्रकाश सिंघानिया और IIM रांची के निदेशक प्रो. दीपक श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद रिबन काटकर पोस्ट ऑफिस का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी—रूपक कुमार सिन्हा (वरिष्ठ डाक अधीक्षक, रांची मंडल), दिवाकर कुमार (वरिष्ठ डाकपाल, रांची जीपीओ), संजय मिंज (डीएसपी मुख्यालय), अमर वर्मा, पूजा पांडेय, सिकंदर प्रधान, संदीप कुमार महतो सहित डाक विभाग के कर्मचारी, IIM रांची के अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 15 at 17.57.39

पिन कोड 834017, IIM रांची क्षेत्र को मिली मजबूत डाक पहचान
इस नवस्थापित जेन-Z पोस्ट ऑफिस को पिन कोड 834017 आवंटित किया गया है। इससे IIM रांची परिसर और आसपास के क्षेत्र में डाक सेवाएं अधिक तेज, सुव्यवस्थित और प्रभावी होंगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

पोस्ट ऑफिस नहीं, एक अनुभव केंद्र
यह जेन-Z पोस्ट ऑफिस पारंपरिक डाकघर से बिल्कुल अलग अवधारणा पर विकसित किया गया है। इसे पोस्ट कैफे एवं अनुभव केंद्र के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां आधुनिक इंटीरियर, क्रिएटिव वॉल आर्ट, डिजिटल डिस्प्ले और कैफे-स्टाइल बैठने की व्यवस्था युवाओं को आकर्षित करती है। यह स्थान संवाद, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला केंद्र बनेगा।

resizone elanza

डिजिटल सेवाओं से लैस, युवाओं पर फोकस
यहां स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल सेवा, फिलैटली, डाक बचत योजनाएं, बीमा सेवाएं और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स जैसी सभी प्रमुख डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जेन-Z की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान, क्यूआर-कोड आधारित सेवाएं, ऑनलाइन ट्रैकिंग और इंटरैक्टिव सूचना प्रणाली को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

WhatsApp Image 2025 12 15 at 17.57.41 1

“नए भारत के लिए नई डाक” की दिशा में कदम
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल डाक विभाग को युवाओं के और करीब लाने का सशक्त माध्यम बनेगी। IIM रांची में स्थापित यह जेन-Z पोस्ट ऑफिस भविष्य में स्टार्ट-अप सोच, नवाचार और रचनात्मक संवाद का केंद्र बनेगा तथा राज्य के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक मॉडल पोस्ट ऑफिस के रूप में कार्य करेगा।

डाक विभाग ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी अतिथियों, छात्रों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल “नए भारत के लिए नई डाक” की सोच को जमीन पर उतारने का सशक्त उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *