घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला: रेलवे
Jharkhand: उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन को आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने दी है।
उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे ट्रेन परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसी वजह से कुछ स्पेशल ट्रेनों को निर्धारित अवधि तक रद्द किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार
- 03309 धनबाद–दिल्ली स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर से 13 जनवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
- 03310 दिल्ली–धनबाद स्पेशल ट्रेन 24 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।
- 03311 धनबाद–चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर से 13 जनवरी 2026 तक नहीं चलेगी।
- 03312 चंडीगढ़–धनबाद स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर से 15 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में डबलिंग कार्य को लेकर भी कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 21 और 22 जनवरी 2026 को 12259 सियालदह–बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस रेवाड़ी–जयपुर–मेड़ता रोड–अलवर होकर चलेगी। 22 और 23 जनवरी को 12260 बीकानेर–सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस बीकानेर–मेड़ता रोड–जयपुर–अलवर मार्ग से चलेगी। 8, 15 और 22 जनवरी को 12372 बीकानेर–हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस मेड़ता रोड, नोखा और नागौर होकर परिचालित होगी।
खलारी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग
इधर कर्णपुरा देवरखंड कल्याण समिति खलारी के प्रतिनिधियों ने खलारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक से मुलाकात कर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने हावड़ा–भोपाल एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस के खलारी स्टेशन पर ठहराव की मांग की है।
समिति का कहना है कि खलारी क्षेत्र से केंद्र सरकार को हर साल करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है और यहां से हजारीबाग, चतरा, रांची व लातेहार जैसे जिलों के








