राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर जमशेदपुर–सरायकेला में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

Rashtrapati Murmu

Jamshedpur: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। खासकर सड़क मार्ग और कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। राष्ट्रपति का यह दौरा सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, जिसके चलते हर स्तर पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

जमशेदपुर और सरायकेला का दौरा करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर 2025 को झारखंड के दौरे पर रहेंगी। यह उनका जमशेदपुर में पहला आधिकारिक आगमन होगा। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति पूर्वी सिंहभूम जिले के करनडीह स्थित जाहेर स्थान पहुंचेंगी। इसके बाद वह सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एनआईटी (NIT) का भी दौरा करेंगी।

सोनारी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक विशेष सुरक्षा प्लान
राष्ट्रपति सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जहां से निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगी। प्रशासन ने सोनारी एयरपोर्ट से करनडीह जाहेर स्थान और फिर आदित्यपुर एनआईटी तक के पूरे मार्ग को दुरुस्त करने के साथ-साथ सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है। सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

whatsapp channel

Jever News Paper

भवनों और फ्लैट्स की हो रही सघन स्क्रीनिंग
पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। राज्य पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की गई है। सोनारी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक पूरे रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।

the-habitat-ad

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के मूवमेंट वाले मार्ग पर स्थित सभी भवनों, फ्लैट्स और अन्य संभावित स्थानों की सघन स्क्रीनिंग की जा रही है। किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

resizone elanza

यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम
राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग रूट चार्ट तैयार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा और यातायात दोनों को संतुलित रखा जा सके।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सभी एजेंसियां अलर्ट, प्रोटोकॉल का होगा सख्त पालन
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। जिला प्रशासन, पुलिस, खुफिया एजेंसियां और अन्य सुरक्षा इकाइयां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *