श्री कृष्ण विद्या मंदिर में ‘गणतंत्र दिवस’ पर ऐतिहासिक आयोजन, राष्ट्रभक्ति की पराकाष्ठा बनी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

Student Achievements

Ramgarh: भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ ने राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और शैक्षणिक गरिमा से ओत-प्रोत एक ऐतिहासिक आयोजन कर पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह द्विचरणीय कार्यक्रम न केवल भव्यता में अद्वितीय रहा, बल्कि उसने विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज को एक सूत्र में बांधते हुए राष्ट्रीय चेतना को नई ऊंचाई दी।

प्रभात बेला में आयोजित प्रथम चरण का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से हुआ। ध्वजारोहण के साथ गूंजे राष्ट्रगान ने वातावरण को राष्ट्रगौरव से भर दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट ने अनुशासन, एकता और संगठन शक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। झंडा गीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नर्सरी से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता को सजीव रूप में मंच पर उतारा। गुजराती, राजस्थानी, नागपुरी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय नृत्य प्रस्तुतियों ने यह दर्शाया कि विविधताओं के बावजूद भारत एक अखंड सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा हुआ है। विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को गहरे चिंतन और भावनात्मक संवेदना से भर दिया।

whatsapp channel

Jever News Paper

अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि श्री कृष्ण विद्या मंदिर का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी से युक्त नागरिकों का निर्माण करना है। उन्होंने चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड और श्रीनिवास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों को दी जा रही छात्रवृत्ति और आर्थिक सहयोग को सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण बताया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं विज्ञान प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 13.31.59
the-habitat-ad

दोपहर 2:30 बजे से कार्यक्रम का दूसरा और सबसे आकर्षक चरण प्रारंभ हुआ, जब जिला स्तरीय राष्ट्रभक्ति ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल 51,000 रुपये की नगद पुरस्कार राशि से सुसज्जित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग ढाई सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रस्तुतियों में कहीं स्वतंत्रता संग्राम की झलक दिखी तो कहीं सैनिकों का शौर्य और शहीदों का बलिदान भावनात्मक रूप में मंच पर जीवंत हुआ।

resizone elanza

प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल रणवित कौर और रोहित कुमार ने सभी प्रस्तुतियों का सूक्ष्म, निष्पक्ष और कलात्मक मूल्यांकन किया। दर्शक दीर्घा में मौजूद लगभग 1200 लोग हर प्रस्तुति के साथ तालियों और भावनाओं के माध्यम से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। यह आयोजन मनोरंजन से कहीं आगे बढ़कर सामूहिक राष्ट्रीय अनुभूति का उत्सव बन गया।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. के. बरेलिया मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बंशीधर गोप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विभिन्न श्रेणियों में विजेता टीमों को नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विजेताओं के चेहरों पर आत्मविश्वास और गर्व स्पष्ट झलक रहा था।

इस ऐतिहासिक आयोजन ने यह प्रमाणित कर दिया कि श्री कृष्ण विद्या मंदिर केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति को एक मंच पर साकार करने वाला संस्थान है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन रामगढ़ के शैक्षणिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक यादगार अध्याय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *