नगर निकाय चुनाव में राजद समर्थित उम्मीदवारों को पूरा सहयोग, कार्यकर्ताओं को मिला टास्क

Municipal Election

रांची: झारखंड के आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी के हरमू बाईपास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में तय किया गया कि राजद समर्थक उम्मीदवारों को पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरा सहयोग देंगे। बैठक में सभी जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे।

डोर-टू-डोर अभियान चलाने का निर्देश
राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने जिला और महानगर अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी कि नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष से लेकर वार्ड पार्षद तक के समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत लगाएंगे। इसके लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और आम लोगों से वोट की अपील की जाएगी।

दलीय आधार नहीं, फिर भी राजद का समर्थन
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि भले ही नगर निकाय चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहे हैं, लेकिन राजद समर्थक उम्मीदवारों को पार्टी का पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड और अध्यक्ष पद के चुनाव आपसी समन्वय से मजबूती के साथ लड़े जाएं।

Adiwasi Mahotsav

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति
बैठक में झारखंड सरकार के श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, पार्टी के प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता, पूर्व अध्यक्ष गौतम सागर राणा, गिरिधारी यादव, प्रवक्ता कैलाश यादव, रश्मि प्रकाश, सुनीता चौधरी, युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव सहित कई जिला, महानगर और प्रकोष्ठ अध्यक्षों ने अपने विचार रखे।

happy Teacher Day

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में बताया गया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम तेज किया गया है। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और कोडरमा सहित कई जिलों में कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से लगातार संवाद किया जा रहा है।

resizone elanza

Telegram channel

राजद की इस सक्रियता से साफ है कि पार्टी नगर निकाय चुनाव में भले सीधे तौर पर मैदान में न हो, लेकिन अपने समर्थित उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *