mela

सर्राफा बाजार में हाहाकार, सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट

Sarrafa Bazar

मुनादी live: देश के सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में ऐसा भूचाल आया, जिसने निवेशकों और व्यापारियों दोनों को चौंका दिया। बीते कुछ दिनों से जिस “बुलबुले के फूटने” की आशंका बाजार विशेषज्ञ जता रहे थे, वह शुक्रवार को पूरी तरह सच साबित हो गई। एक ही कारोबारी दिन में चांदी और सोने की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई, जिसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है।

चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने इतिहास रच दिया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव गुरुवार को करीब 3 लाख 99 हजार 893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को इसमें जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। नतीजा यह रहा कि चांदी का भाव फिसलकर करीब 2 लाख 91 हजार 922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इस तरह एक ही दिन में चांदी की कीमत में लगभग 1 लाख 7 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जो अपने आप में अभूतपूर्व है।

चांदी के साथ-साथ सोने की चमक भी पूरी तरह फीकी पड़ गई। 24 कैरेट सोने में भारी बिकवाली के चलते कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बाजार सूत्रों के मुताबिक, सोना एक झटके में करीब 33 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इतनी बड़ी गिरावट ने सर्राफा कारोबारियों के साथ-साथ निवेशकों को भी सकते में डाल दिया है।

Adiwasi Mahotsav

बाजार के जानकारों का कहना है कि हालिया तेजी काफी हद तक सट्टा आधारित थी और कीमतें वास्तविक मांग-आपूर्ति से कहीं ऊपर चली गई थीं। जैसे ही मुनाफावसूली शुरू हुई, कीमतें तेजी से नीचे आ गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की धारणा में बदलाव भी इस गिरावट के बड़े कारण माने जा रहे हैं।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

सर्राफा बाजार में इस अचानक आई गिरावट से जहां खरीदारों में उत्सुकता बढ़ी है, वहीं निवेशकों में चिंता का माहौल है। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और कीमतें स्थिर होने में समय लगेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *