रांची में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का हमला, दो महिला समेत तीन लोगों को पीटा

Child Kidnap Rumour

रांची: राजधानी रांची में बच्चा चोरी की अफवाह ने खतरनाक रूप ले लिया है। बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में गुरुवार को दो महिलाओं और एक पुरुष को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझकर जमकर पीट दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ऑटो में रोते बच्चे को देख मचा हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं और एक पुरुष ऑटो में एक बच्चे को लेकर जा रहे थे। बच्चा रो रहा था, इसी बीच इलाके में यह अफवाह फैल गई कि बच्चे का अपहरण किया गया है। देखते ही देखते आसपास के लोग जुट गए और तीनों को पकड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में बच्चा चोरी की कोई घटना हुई थी या नहीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

whatsapp channel

Jever News Paper

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान
घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आए। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था और कुछ लोगों ने मारपीट भी की।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

उन्होंने कहा कि फिलहाल तीनों को सुरक्षित रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

resizone elanza

अफवाहों से सावधान रहने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और कानून हाथ में लेने से बचें। हाल के दिनों में बच्चा चोरी की झूठी खबरों के कारण कई जगहों पर भीड़ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं, जिसे लेकर प्रशासन सतर्क है।

the-habitat-ad

रांची की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया और अफवाहों के दौर में बिना पुष्टि के किसी पर हमला करना कितना खतरनाक हो सकता है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *