...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले रांची एयरपोर्ट बना नो फ्लाइंग जोन

No Flying Zone

रांची: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 26 फरवरी को उनके आगमन और प्रस्थान को ध्यान में रखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की पूरी परिधि को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। प्रशासन ने इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसे सभी मानवरहित उड़ान उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

बीएनएसएस की धारा-163 के तहत आदेश जारी
अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर), रांची द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति संख्या-128/2026 के अनुसार 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक एयरपोर्ट के आसपास किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधि पूरी तरह निषिद्ध रहेगी। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला राष्ट्रपति के दौरे के दौरान संभावित सुरक्षा जोखिमों को रोकने के लिए लिया गया है।

जमशेदपुर में कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान झारखंड पहुंचेंगी और जमशेदपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके दौरे को लेकर राज्य पुलिस, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Adiwasi Mahotsav

रांची पुलिस ने जारी किया अलर्ट
रांची पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने एयरपोर्ट क्षेत्र समेत कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित गतिविधि से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.