रातू के पाली में हाथी का तांडव, एक की मौत, एक घायल

Elephant Attack

हटिया के बाद अब पाली में घुसा हाथी, इलाके में दहशत`

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली इलाके में देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले में सुबोध खलखो नामक व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई, जबकि रौशन खलखो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि यही हाथी तीन दिन पहले हटिया के रिहायशी इलाके में भी घुस आया था। तब भी लोगों में अफरातफरी मच गई थी। अब पाली में हुई इस घटना ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।

वन विभाग अलर्ट, हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की तैयारी
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की तैयारी में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे हाथी के नजदीक जाने की कोशिश न करें और सतर्क रहें।

झारखंड में बढ़ रहा मानव-हाथी संघर्ष
गौरतलब है कि इन दिनों झारखंड के कई जिलों में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक महीने के भीतर राज्य के अलग-अलग इलाकों में हाथियों के हमलों में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई ग्रामीण घायल हुए हैं और किसानों की फसलें भी भारी नुकसान झेल रही हैं।

munadi live whattsapp banne.jpg

विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों के सिकुड़ने और हाथियों के पारंपरिक मार्गों में अवरोध के कारण वे बार-बार रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे जान-माल का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

resizone elanza

Telegram channel

लोगों में भय, प्रशासन की अपील
रातू में हाथी के घुसने की खबर फैलते ही लोग घरों में दुबक गए। प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *