नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: राज्यसभा जाने का किया ऐलान

Nitish kumar

मुनादी लाइव: बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की अपनी इच्छा सार्वजनिक कर दी है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने कहा कि वे आगामी राज्यसभा चुनाव में संसद के उच्च सदन के सदस्य बनने का प्रयास करेंगे।

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से लोगों ने उन पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा है। उसी भरोसे के बल पर उन्होंने राज्य की सेवा पूरी निष्ठा के साथ करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही बिहार आज विकास और सम्मान के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अपने संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में एक इच्छा रही है कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी इच्छा को आगे बढ़ाते हुए वे इस बार होने वाले चुनाव में राज्यसभा सदस्य बनने का प्रयास कर रहे हैं।

Adiwasi Mahotsav

अपने संदेश में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्यसभा जाने के बाद भी बिहार की जनता के साथ उनका रिश्ता और जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और राज्य की प्रगति के लिए उनका संकल्प आगे भी कायम रहेगा।

happy Teacher Day

नीतीश कुमार ने यह भरोसा भी दिलाया कि राज्य में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में वे जनता के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

resizone elanza

Telegram channel

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नीतीश कुमार का यह फैसला बिहार की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे सकता है। यदि वे राज्यसभा जाते हैं तो राज्य की सत्ता और राजनीतिक नेतृत्व को लेकर नई चर्चा तेज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में इस फैसले के राजनीतिक प्रभाव पर सभी की नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *