मुजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर

Mojtaba Khamenei

अमेरिका-इजराइल हमलों के बीच बड़ा फैसला, देशभर में जश्न

तेहरान: अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ईरान में बड़ा राजनीतिक फैसला लिया गया है। ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने आयतुल्लाह Mojtaba Khamenei को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया है।

ईरान के सरकारी मीडिया प्लेटफॉर्म प्रेस टीवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बताया गया कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मुजतबा खामेनेई को देश की सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है।

अली खामेनेई के बेटे हैं मुजतबा
मुजतबा खामेनेई, ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के दूसरे नंबर के बेटे हैं। उन्हें लंबे समय से ईरान की सत्ता और धार्मिक व्यवस्था में प्रभावशाली माना जाता रहा है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने ईरान के लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय एकता बनाए रखें और नए सुप्रीम लीडर के साथ मजबूती से खड़े रहें।

whatsapp channel

Jever News Paper

पूरे ईरान में जश्न का माहौल
मुजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर बनने की घोषणा के बाद ईरान के कई शहरों में जश्न का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और खुशी का इजहार किया।

the-habitat-ad

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स यानी Islamic Revolutionary Guard Corps और आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है।

resizone elanza

तेहरान में जारी हैं हमले
इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में हमलों का सिलसिला जारी है। रिपोर्टों के मुताबिक नए सुप्रीम लीडर की घोषणा के बाद शहर में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सऊदी अरब में भी हमले
ईरानी जवाबी हमलों में सऊदी अरब के अल-खारज इलाके में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है।

ट्रंप ने दिए युद्ध खत्म होने के संकेत
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अब तक आठ अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि उन्होंने संकेत दिया है कि युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की संभावना भी तलाश की जा सकती है।

मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच ईरान में नया सुप्रीम लीडर चुना जाना क्षेत्रीय राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *