टाटीसिल्वे डोल मेले में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी; 2 की मौत

Dol Mela Accident

रांची: राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में लगे डोल मेले में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर मेले की भीड़ में घुस जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार
जानकारी के अनुसार शनिवार को टाटीसिल्वे इलाके में डोल महोत्सव के अवसर पर मेला लगा हुआ था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे मेले की भीड़ में घुस गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी और चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

दो लोगों की मौके पर मौत
इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Adiwasi Mahotsav

चालक फरार, पुलिस ने कार जब्त की
हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे घेरने की कोशिश भी की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। टाटीसिल्वे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

happy Teacher Day

शव के साथ सड़क जाम, लोगों में गुस्सा
घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और शवों के साथ सड़क जाम कर दिया। लोगों के सड़क पर उतरने से टाटीसिल्वे रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। प्रशासन लोगों को समझाने और यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *