रेलवे का बड़ा झटका! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टिकट कैंसिल करने के नियम

Ticket Cancellation

देर से कैंसिलेशन पर कम मिलेगा पैसा, ‘लास्ट मिनट’ रिफंड लगभग खत्म

मुनादी लाइव : भारतीय रेलवे अपने करोड़ों यात्रियों को बड़ा झटका देने जा रही है। 1 अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। नई गाइडलाइंस के तहत अब कन्फर्म टिकट कैंसिल कराना यात्रियों के लिए पहले से ज्यादा महंगा साबित होगा।

रेलवे के अनुसार अब रिफंड पूरी तरह समय-आधारित होगा, यानी जितनी देर से टिकट कैंसिल करेंगे, उतना ही कम पैसा वापस मिलेगा।

कब कितना मिलेगा रिफंड? समझिए नए नियम
नई व्यवस्था के अनुसार:

72 से 24 घंटे के बीच:
कुल किराए का 25% काट लिया जाएगा, साथ ही न्यूनतम शुल्क भी लागू होगा।
24 से 8 घंटे के बीच:
सीधे 50% किराया काट लिया जाएगा। पहले यह नियम 12 से 4 घंटे के बीच लागू होता था।
8 घंटे से कम समय बचा हो:
अब कोई रिफंड नहीं मिलेगा (Zero Refund)।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

रेलवे ने ‘लास्ट मिनट’ रिफंड की सुविधा लगभग खत्म कर दी है।
यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर रेलवे के इस फैसले का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो आखिरी समय में अपनी यात्रा रद्द करते हैं। पहले जहां ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले तक कुछ रिफंड मिल जाता था, अब यह समय सीमा बढ़ाकर 8 घंटे कर दी गई है।

resizone elanza

क्यों बदले गए नियम?
रेलवे का मानना है कि इस बदलाव से टिकटों की ब्लॉकिंग और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। हालांकि, आम यात्रियों के लिए यह फैसला खर्च बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपकी यात्रा कन्फर्म नहीं है, तो टिकट समय रहते कैंसिल कर देना बेहतर होगा, ताकि ज्यादा रिफंड मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *