ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान ने की सीजफायर की गुजारिश

Ceasefire

युद्ध के बीच बोले- नया ईरानी शासन पहले से ज्यादा समझदार

मुनादी लाइव : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए सनसनी फैला दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने अमेरिका से सीजफायर (युद्धविराम) की अपील की है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है और हाल ही में ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। इस बीच ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दावा किया कि ईरानी सरकार ने युद्ध रोकने की इच्छा जताई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की शर्त
ट्रंप ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि अमेरिका सीजफायर पर तभी विचार करेगा, जब होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोल दिया जाएगा और वहां से आवागमन सुरक्षित और स्वतंत्र होगा। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

नए ईरानी शासन की तारीफ
हैरानी की बात यह रही कि ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि नया शासन पहले की तुलना में कम कट्टरपंथी और ज्यादा समझदार है। ट्रंप के इस बयान को कूटनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिसमें एक ओर दबाव की रणनीति है, तो दूसरी ओर बातचीत की संभावना भी खुली रखी गई है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

पहले भी कर चुके हैं जल्द खत्म होने का दावा
इससे पहले भी ट्रंप ने कहा था कि यह युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और अगले एक से दो हफ्तों में समाप्त हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर जो सैन्य लक्ष्य तय किए थे, उन्हें काफी हद तक हासिल कर लिया गया है।

resizone elanza

वैश्विक असर पर नजर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संभावित सीजफायर की खबरों पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। खासकर तेल आपूर्ति के लिहाज से होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व काफी ज्यादा है, जहां से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। फिलहाल ट्रंप के इस दावे पर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *