रांची में कालिख कांड पर भड़का गुस्सा, आरोपी के घर पर भीड़ का हमला

Mob Attack

भाभानगर में सैकड़ों लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने संभाली स्थिति

रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में कालिख कांड को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भाभानगर इलाके में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। यह घटना 29 मार्च को दो महिलाओं के साथ हुई मारपीट और सार्वजनिक अपमान की घटना के बाद बढ़ते आक्रोश का परिणाम मानी जा रही है।

अचानक पहुंची भीड़, घर में मचाया उत्पात
भाभानगर में गुरुवार दोपहर अचानक बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए। लोगों ने हंगामा करते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ की। भीड़ में शामिल लोगों का आरोप था कि दो आदिवासी महिलाओं के साथ गंभीर अन्याय हुआ है और इसमें शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। संजीव बेसरा ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत कराया गया है और उन्हें जानकारी दी गई कि मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में पहले ही पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज कुमार सिंह उर्फ पंकज और सनताना कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जो भी अन्य लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

munadi live whattsapp banne.jpg

क्या है पूरा मामला
29 मार्च को दो महिलाओं के साथ मारपीट और सार्वजनिक अपमान का मामला सामने आया था। आरोप है कि आरोपी ने महिलाओं को घर से जबरन बाहर निकालकर चप्पलों की माला पहनाई, चेहरे पर कालिख पोती, पूरे मोहल्ले में घुमाया । पीड़ित महिलाएं खूंटी जिले की रहने वाली हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर यह कृत्य किया गया।

resizone elanza

Telegram channel

तनाव के बीच पुलिस सतर्क
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *