अनिल अंबानी पर CBI का शिकंजा, LIC को 3750 करोड़ नुकसान का आरोप

Anil Ambani CBI Case LIC

रिलायंस कम्युनिकेशंस पर भी केस दर्ज, NCD निवेश में गड़बड़ी की जांच शुरू

मुनादी लाइव : उद्योगपति अनिल अंबानी एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने भारतीय जीवन बीमा निगम LIC को कथित रूप से 3,750 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। इस केस में उनकी कंपनी Reliance Communications को भी आरोपी बनाया गया है।

CBI अधिकारियों के अनुसार यह मामला LIC की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि निवेश प्रक्रिया के दौरान कंपनी ने गलत और भ्रामक जानकारी देकर LIC को गुमराह किया। जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह मामला वर्ष 2009 से 2012 के बीच का बताया जा रहा है, जब LIC ने करीब 4,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) में निवेश किया था। आरोप है कि इस निवेश के लिए कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति और सुरक्षा को लेकर गलत जानकारी दी। जांच में यह भी सामने आया है कि निवेश के बदले उपलब्ध संपत्तियों और उनकी सुरक्षा के बारे में भ्रामक दावे किए गए थे, जिससे जोखिम काफी बढ़ गया।

Adiwasi Mahotsav

CBI के मुताबिक इस पूरे निवेश सौदे के चलते LIC को 3,750 करोड़ रुपये से अधिक का भारी नुकसान हुआ। इसके बाद LIC ने मामले की विस्तृत जांच कराई और फिर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अब केस दर्ज किया गया है।

happy Teacher Day

अब जांच एजेंसी इस मामले में कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच, संबंधित अधिकारियों से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। इस केस के सामने आने के बाद एक बार फिर बड़े कॉरपोरेट निवेश, पारदर्शिता और सरकारी संस्थानों की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *