धनबाद में दर्दनाक सिलेंडर ब्लास्ट, 3 युवकों की मौत

Dhanbad News

लोहा कटिंग के दौरान हादसा, दो घायल, एक की हालत गंभीर

धनबाद: धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सिलेंडर ब्लास्ट में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मुनीडीह इलाके की बताई जा रही है, जहां कथित तौर पर अवैध रूप से लोहा कटिंग का काम चल रहा था।

ब्लास्ट में तीन की मौके पर मौत
हादसे में आनंद कुमार, संजय यादव और अजहरुद्दीन की जान चली गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि सभी युवक उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

बीसीसीएल क्षेत्र में चल रहा था काम
परिजनों ने आरोप लगाया है कि बीसीसीएल क्षेत्र में रात के समय अवैध रूप से लोहा कटिंग का काम कराया जा रहा था। मृतक आनंद कुमार की मां ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति युवकों को पैसों का लालच देकर इस खतरनाक काम में लगाता था, जिससे यह हादसा हुआ।

Adiwasi Mahotsav

इलाज के दौरान तोड़ा दम
संजय यादव गंभीर हालत में घर पहुंचा था और उसने बताया कि वह गैस से जल गया है। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

happy Teacher Day

एक घायल रिम्स रेफर, एक फरार
घायलों में एमडी इमामुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे RIMS रेफर किया गया है। वहीं एक अन्य घायल इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया है।

resizone elanza

Telegram channel

जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अवैध लोहा कटिंग के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर अवैध गतिविधियों और सुरक्षा लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *