रांची में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले—RJD को इग्नोर नहीं कर सकता कोई

RJD

भाजपा को हराने के लिए साथ रहने का आह्वान, संगठन की ताकत पर जोर

रांची: राजधानी रांची के कार्निवल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है और आने वाले समय में और प्रभावी भूमिका निभाएगी।

झारखंडी परंपरा के साथ हुआ स्वागत
कार्यक्रम में तेजस्वी यादव का झारखंडी रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे शहर में बैनर, पोस्टर और तोरणद्वार लगाए गए थे, जिससे आयोजन को लेकर उत्सवी माहौल देखने को मिला।

सीटों और वोट शेयर का दिया हवाला
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड में 7 में से 4 सीटें RJD ने जीतीं और अगर गठबंधन में अधिक सीटें मिलतीं तो पार्टी और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने बिहार के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि 2020 में 1.70 करोड़ वोट मिले थे, जो 2025 में बढ़कर 1.90 करोड़ हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि मशीन और धन बल के बावजूद पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

Adiwasi Mahotsav

पार्टी को तोड़ने की कोशिश नाकाम
तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग RJD को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह लालू प्रसाद यादव की पार्टी है और इसे कोई तोड़ नहीं सकता। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में जाने से क्या पार्टी कमजोर हो गई? जनता आज भी RJD के साथ खड़ी है।

happy Teacher Day

भाजपा के खिलाफ एकजुटता पर जोर
तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमलोग पहले भी साथ रहे हैं और आगे भी मजबूती से साथ खड़े रहेंगे।

resizone elanza

Telegram channel

हेमंत सोरेन का भी जिक्र
अपने संबोधन में उन्होंने हेमंत सोरेन का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी अन्य राज्यों में चुनाव लड़ रहे हैं और RJD भी अपनी राजनीतिक मौजूदगी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर रही है।

सियासी संदेश साफ
तेजस्वी यादव के इस बयान को झारखंड में RJD की बढ़ती सक्रियता और भविष्य की राजनीतिक रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यह साफ है कि आने वाले चुनावों को लेकर विपक्षी एकजुटता और राजनीतिक समीकरणों पर अब से ही जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *