LPG डिलीवरी को लेकर बड़ा बदलाव

LPG OTP rule

अब OTP बताए बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, इंडेन-HPCL और भारत गैस का नया नियम लागू

नई दिल्लीः एलपीजी संकट और ब्लैक मार्केटिंग की बढ़ती शिकायतों के बीच तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर डिलीवरी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब इंडेन, एचपीसीएल और भारत गैस के ग्राहकों को सिलेंडर लेने के लिए एक खास OTP यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) बताना जरूरी होगा। कंपनियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था का मकसद गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचाना और फर्जीवाड़ा रोकना है।

क्या है नया DAC सिस्टम?
Indane, HPCL और Bharat Gas की ओर से जारी निर्देश के अनुसार गैस बुकिंग के समय ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का OTP भेजा जाएगा। इसी OTP को Delivery Authentication Code (DAC) कहा जा रहा है। जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर आएगा, तब आपको यह कोड बताना होगा। बिना DAC बताए डिलीवरी प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।

ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए उठाया कदम
तेल कंपनियों का कहना है कि यह नया सिस्टम गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने और फर्जी डिलीवरी पर लगाम लगाने के लिए शुरू किया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सिलेंडर सही ग्राहक तक ही पहुंचे।

Adiwasi Mahotsav

कंपनियों ने ग्राहकों को किया अलर्ट
तेल कंपनियों ने ग्राहकों को फ्रॉड से बचने के लिए भी सतर्क रहने की सलाह दी है। कंपनियों ने कहा है कि:

  • मैसेज केवल आधिकारिक Sender ID से ही आएगा
  • मैसेज में 4 अंकों का OTP होगा
  • OTP केवल डिलीवरी के समय ही साझा करें
  • किसी कॉल, लिंक या अनजान व्यक्ति के साथ कोड साझा न करें
happy Teacher Day
happy Teacher Day

मोबाइल नंबर अपडेट नहीं तो होगी परेशानी
यदि किसी ग्राहक का मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास अपडेट नहीं है, तो सिलेंडर डिलीवरी में दिक्कत आ सकती है। हालांकि कंपनियों ने इसके लिए भी व्यवस्था की है। डिलीवरी बॉय के पास मौजूद ऐप के जरिए ग्राहक मौके पर ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं और नया OTP तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

resizone elanza

Telegram channel

सिस्टम में पारदर्शिता लाने की कोशिश
तेल कंपनियों का कहना है कि यह नई व्यवस्था सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे LPG वितरण व्यवस्था पहले से ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *