...

NEET 2026 पेपर लीक का बड़ा दावा

NEET UG paper leak 2026

परीक्षा से पहले वायरल PDF में मिले 600 नंबर के सवाल! जांच में जुटी राजस्थान SOG

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल National Testing Agency द्वारा आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। परीक्षा से पहले वायरल हुए एक “गेस पेपर” में असली परीक्षा के कई सवाल मिलने के दावों ने पेपर लीक की आशंका को हवा दे दी है। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) इस मामले की जांच कर रही है।

वायरल PDF में 410 सवाल, कई प्रश्न बताए जा रहे मैच
राजस्थान SOG के अनुसार परीक्षा से पहले करीब 150 पन्नों की एक PDF व्हाट्सएप पर वायरल हुई थी। इस PDF में कुल 410 सवाल थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि इनमें से करीब 120 केमिस्ट्री के प्रश्न असली परीक्षा से मेल खाते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि 720 में से करीब 600 नंबर तक के सवाल “हूबहू” मिल गए।

SOG ने क्या कहा?
विशाल बंसल ने कहा कि फिलहाल इसे सीधे तौर पर “पेपर लीक” कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और अंतिम फैसला परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी यानी NTA ही करेगी। SOG के मुताबिक यह PDF पिछले करीब एक महीने से अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप्स और छात्रों के बीच घूम रही थी।

देहरादून कनेक्शन भी आया सामने
जांच के दौरान देहरादून कनेक्शन भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

WhatsApp पर खुलेआम शेयर हुआ पेपर?
ADG विशाल बंसल ने कहा कि यदि वास्तव में पेपर लीक हुआ होता तो संभवतः उसे इस तरह खुलेआम व्हाट्सएप पर शेयर नहीं किया जाता। फिलहाल SOG साइबर और तकनीकी जांच के जरिए PDF के असली स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

resizone elanza

NTA ने जारी की एडवाइजरी
इस पूरे मामले के बीच NTA की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। NTA ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।

पिछले साल भी उठा था विवाद
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी NEET परीक्षा पेपर लीक और ग्रेस मार्क्स विवाद को लेकर देशभर में बड़ा बवाल हुआ था। ऐसे में इस बार भी पेपर लीक की आशंका ने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *