ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Chandrima Bhattacharya Resignation

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर उथल-पुथल जारी है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केवल प्रदेश अध्यक्ष का पद ही नहीं छोड़ा, बल्कि पार्टी की बैंकिंग संबंधी अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (Authorised Signatory) और चुनाव आयोग के समक्ष अधिकृत प्रतिनिधि जैसी जिम्मेदारियों से भी खुद को अलग कर लिया है। यह घटनाक्रम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

एक महीने पहले ही मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संगठन में बदलाव के तहत पश्चिम बंगाल TMC का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने वरिष्ठ नेता सुब्रत बक्शी की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन नियुक्ति के करीब एक महीने बाद ही उन्होंने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफे की वजह नहीं बताई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने इस्तीफे का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। इसी वजह से पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक मतभेदों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Adiwasi Mahotsav

चुनावी हार के बाद बढ़ी मुश्किलें
हालिया विधानसभा चुनाव में TMC को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी में लगातार संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे थे ताकि संगठन को फिर से मजबूत किया जा सके। लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा पार्टी के लिए नई चुनौती बनकर सामने आया है।

happy Teacher Day

TMC की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद अभी तक तृणमूल कांग्रेस या ममता बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पार्टी के अगले कदम और नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक हलकों की नजरें अब TMC नेतृत्व पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *