CCL मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब

Tiranga Yatra ccl

तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक

dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़

रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय के दरभंगा हाउस कैंपस, रांची में 14 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, कोल कर्मियों, श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों और विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान हजारों प्रतिभागियों ने तिरंगे के सम्मान में आयोजित रैली में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और देश की एकता का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व ‘भारत माता’ के रूप में सजी छोटी बच्ची सुश्री वैष्णवी कुमारी ने किया, जिसने पूरे आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

सीसीएल के शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने तिरंगा रैली में कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली के दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह साफ तौर पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में कोल कर्मियों और श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़
डॉ इरफान अंसारी
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

‘तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक’
सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के मन में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह

9 से 17 अगस्त तक चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
सीसीएल के सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीएल मुख्यालय के साथ-साथ कंपनी के सभी कोयला क्षेत्रों में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल रैली, पैदल मार्च, बाइक रैली समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में सीसीएल कर्मियों के साथ श्रमिक संघों के प्रतिनिधि, हितधारक, स्थानीय ग्रामीण, युवा, बच्चे और उनके परिवार भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का संदेश ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर-मन तिरंगा’ के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।

munadi live whattsapp banne.jpg

देशभक्ति गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया। ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य ने पूरे वातावरण को भावनात्मक और राष्ट्रप्रेम से भर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

resizone elanza

Telegram channel

‘सेल्फी प्वाइंट’ बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में तिरंगे की थीम पर तैयार किया गया भव्य सेल्फी प्वाइंट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। राष्ट्रध्वज के सम्मान और कोल कर्मियों की राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाले इस सेल्फी प्वाइंट पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अतिथियों ने तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान ‘सीसीएल के ताऊ’ भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने उनके साथ तस्वीरें लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को साझा किया।

‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा सीसीएल परिसर
कार्यक्रम के दौरान सीसीएल मुख्यालय में कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी रैली में शामिल हुए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और ‘वंदे मातरम्’ तथा राष्ट्रभक्ति के जयघोष से दरभंगा हाउस कैंपस गूंज उठा। कार्यक्रम ने सीसीएल परिवार के बीच राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

राष्ट्रध्वज के सम्मान का लिया संकल्प
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सीसीएल मुख्यालय में आयोजित यह ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति, सामूहिक सहभागिता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *