...

जमशेदपुर मे ट्रेलर की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत, परिजनों का हंगामा।

ट्रेलरसेमौत 1

बिस्टुपुर थाना क्षेत्र मे देर रात 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव बस्ती के निवासी दो भाइयों, कार्तिक नंदी और आकाश नंदी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई अपनी स्प्लेंडर बाइक से मां के लिए खाना लेकर घर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।

परिवारविरोध

..परिजनों का आरोप है कि घटना के 12 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस की इस निष्क्रियता से आक्रोशित होकर परिजनों ने बिस्टुपुर से स्टेशन जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। उनकी मांग है कि ट्रेलर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया कि ट्रेलर चालक की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। आकाश नंदी के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 साल से कम है। परिजनों ने प्रशासन से आकाश की पत्नी को नौकरी और दोनों परिवारों के लिए 50-50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।

image 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *