रांची में झारखंड उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और अभ्यर्थी की मौत, जमशेदपुर का था रहने वाला
रांची : रांची : रांची में झारखंड उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ (Jharkhand excise constable recruitment) में एक और मौत हो गई है। जमशेदपुर का एक युवक बहाली की दौड़ में भाग लेने के लिए रांची आया था। दौड़ पूरी करने के बाद अभ्यर्थी की आचानकर तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत अभ्यर्थी की पहचान मुरामुल्ला सुरैया उर्फ बाला के रूप में हुई है।
बता दें कि झारखंड में उत्पाद विभाग में सिपाही भर्ती की प्रक्रिया को दोबारा 10 सितंबर से फिर शुरू किया गया है। उत्पाद सिपाही भर्ती की प्रक्रिया 06 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इससे पहले सिपाही दौड़ में लगभग 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन दिनों के लिए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। 10 सितंबर से जारी भर्ती दौड़ में आरके मलिक ने आगे कहा कि 01 लाख 14 हजार अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी अभी बाकी है।

