गढ़वा जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रतिभा खोज परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न

Garhwa District Public School

15 नवंबर तक घोषित होगा परीक्षाफल, प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

गढ़वा: गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति द्वारा आयोजित 22वीं प्रतिभा खोज परीक्षा रविवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 3167 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

समन्वय समिति के सचिव एमपी केसरी ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि आगामी 15 नवंबर तक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रतिभावान एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि प्रतिभा खोज परीक्षा का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से कई विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और आज विभिन्न उच्च पदों पर आसीन होकर जिले एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 10 04 at 6.44.55 PM 1
Adiwasi Mahotsav

सभी ग्रुपों के लिए परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई। गढ़वा में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जीएन कॉन्वेंट स्कूल में ग्रुप ए एवं बी के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि आरके पब्लिक स्कूल के पुराने भवन में ग्रुप सी एवं डी के परीक्षार्थी शामिल हुए।

happy Teacher Day

इसी प्रकार कांडी, मझिआंव एवं बरडीहा क्षेत्र के लिए आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी, बिशुनपुरा के लिए आरआरपीडी उच्च विद्यालय, बंशीधर नगर के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय, मेराल के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय मेराल, डंडई प्रखंड के लिए मध्य विद्यालय तसरार तथा रंका प्रखंड के लिए परियोजना उच्च विद्यालय रंका को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

WhatsApp Image 2026 10 04 at 6.44.55 PM
resizone elanza

Telegram channel

परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। आरके पब्लिक स्कूल के लिए अशोक विश्वकर्मा, जीएन कॉन्वेंट के लिए एमपी केसरी, बंशीधर नगर के लिए सुशील केसरी, मझिआंव के लिए सुधीर पाठक, रंका के लिए अनिल विश्वकर्मा, डंडई के लिए मोजीब खान, मेराल के लिए कमलेश दुबे तथा बिशुनपुरा के लिए अभय कुमार दुबे को पर्यवेक्षक बनाया गया था।

WhatsApp Image 2026 10 04 at 6.44.54 PM 1

परीक्षा के दौरान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और कहीं से भी कदाचार की सूचना नहीं मिली। समिति के पदाधिकारियों ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग करने वाले सभी विद्यालय प्रबंधन, पर्यवेक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

Read more: गढ़वा जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रतिभा खोज परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *