हेमंत सोरेन से मिले रांची के दशहरा आयोजक, 20 अक्टूबर के रावण दहन में सपरिवार आने का दिया न्योता
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026 रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की ली जानकारी
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों समितियों के प्रतिनिधियों से रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में दशहरा के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कौन-कौन रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल?
पंजाबी हिंदू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026 रांची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल रहे। वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू और सुमित साहू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा और आयोजन को लेकर चर्चा की।
- धनबाद में बड़ा हादसा टला! मशाल की चिंगारी से विधायक की शर्ट में लगी आग, सांसद ढुल्लू महतो के पीछे मची अफरा-तफरीधनबाद: झारखंड के धनबाद में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। सरायढेला के जगजीवन नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मशाल से निकली जलती हुई चिंगारी भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी। चिंगारी पड़ते ही उनकी शर्ट में आग लग गई, जिससे मौके पर कुछ…
- झारखंड कैबिनेट की आज होने वाली बैठक अचानक स्थगित, अपरिहार्य कारणों का हवाला; अगली तारीख का इंतजाररांची: झारखंड सरकार की बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को होने वाली महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक को अचानक स्थगित कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की सूचना जारी की गई है। सरकार की ओर से बैठक स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारण बताए गए हैं। हालांकि,…
- हेमंत सोरेन से मिले रांची के दशहरा आयोजक, 20 अक्टूबर के रावण दहन में सपरिवार आने का दिया न्योतारांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026 रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में…
- रजौली में SIR के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन, PM मोदी, अमित शाह और CEC का पुतला फूंकारजौली: बिहार के नवादा जिले के रजौली में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के विरोध में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय के समीप आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
- सरकारी-वन भूमि की कथित खरीद-बिक्री का खेल! ACB ने हजारीबाग से 3 जमीन विक्रेताओं को दबोचारांची: वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म की जमीन को कथित तौर पर अवैध तरीके से हासिल कर उसकी खरीद-बिक्री और गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की विशेष छापामारी टीम ने 7 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए जमीन के…


