धनबाद में बड़ा हादसा टला! मशाल की चिंगारी से विधायक की शर्ट में लगी आग, सांसद ढुल्लू महतो के पीछे मची अफरा-तफरी

Dhullu Mahto

धनबाद: झारखंड के धनबाद में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। सरायढेला के जगजीवन नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मशाल से निकली जलती हुई चिंगारी भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी। चिंगारी पड़ते ही उनकी शर्ट में आग लग गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तुरंत आग बुझा दी। इस घटना में विधायक की शर्ट का कुछ हिस्सा जल गया, लेकिन उन्हें किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

सांसद ढुल्लू महतो दे रहे थे मीडिया को बयान
बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उनके ठीक पीछे विधायक शत्रुघ्न महतो खड़े थे। इसी दौरान पास में मौजूद मशाल से अचानक जलती हुई चिंगारी निकली और सीधे विधायक की शर्ट पर जा गिरी। कुछ ही सेकंड में कपड़े ने आग पकड़ ली। घटना को देखते ही आसपास खड़े कार्यकर्ता और समर्थक सक्रिय हो गए और तत्काल आग बुझाई। इससे आग ज्यादा फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।

कुछ सेकंड में टल गया बड़ा हादसा
मशाल से निकली चिंगारी के कारण विधायक की शर्ट का कुछ हिस्सा जल गया। हालांकि समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के दौरान सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो दोनों मौके पर मौजूद थे। अचानक कपड़ों में आग लगने की घटना से वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।

Adiwasi Mahotsav

सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
सेवा संकल्प यात्रा के दौरान मशाल के इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी के बीच मशाल से निकली चिंगारी का सीधे विधायक के कपड़ों तक पहुंचना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता था। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से आग तुरंत बुझा दी गई और स्थिति सामान्य हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम जारी रहा और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Read more: धनबाद में बड़ा हादसा टला! मशाल की चिंगारी से विधायक की शर्ट में लगी आग, सांसद ढुल्लू महतो के पीछे मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *